महिला का शव मिला:गले पर धारदार हथियार से हमले के निशान, अवैध संबंध में मर्डर का शक
लखीमपुर खीरी Oct 25, 2025 at 05:30 PM , 301लखीमपुर खीरी। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह एक महिला का शव सड़क किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के गले पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, ग्राम वाली निवासी नीलम यादव (25) पत्नी श्याम यादव शुक्रवार रात से अपने घर से लापता थी। परिवारजन उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार सुबह करीब 7 बजे उसका शव रेहुवा-सरसवा मार्ग पर एक एलिमेंट्री स्कूल के पास सड़क किनारे पड़ा मिला।
घटना की सूचना मिलते ही धौरहरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गले पर मिले गहरे कट के निशान हत्या की ओर इशारा करते हैं।
धौरहरा कोतवाली प्रभारी शिवाजी दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। अवैध संबंधों के चलते हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।इस घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।






_page-0001.jpg)
























Comments