अराजक तत्वों का अड्डा बनी कांशीराम कालोनी
लखीमपुर खीरी Oct 24, 2025 at 06:37 PM , 275लखीमपुर खीरी। नगर पंचायत धौरहरा में बहुजन समाज पार्टी की सरकार के समय गरीब असहाय लोगों को आवासीय सुविधा देने के उद्देश्य से बनाई गई कांशीराम कालोनी में नगर प्रशासन की लापरवाही व उदासीनता से अवैध कार्यों व अवैध निवासियों का अड्डा बन गई है। जिसे देखने सुनने वाला कोई जिम्मेदार नहीं हैं।
जानकारी के अनुसार सन 2007 से 2012 के दौरान प्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने गरीब व असहाय लोगों को आवासीय सुविधा देने के उद्देश्य से बनाई गई थी परंतु कांशीराम कालोनी में असहाय लोगों की जगह अराजक तत्वों का ठिकाना जरुर बन गया। क्योंकि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद से नगर प्रशासन को आवंटन तो नहीं मिल सके हां बगैर आवंटन अराजक तत्वों को आवासीय सुविधा जरुर मिल रही है। सरकारी फरमान के मुताबिक आवासीय योजना में बिजली पानी निशुल्क होने के साथ कस्बे से बाहर एकांत में निर्मित कांशीराम कालोनी में अराजक तत्वों का ठिकाना जरुर बन गया। कुल मिलाकर लोगों का मानना है कि नगर प्रशासन के जिम्मेदारो को कांशीराम आवास का स्थलीय निरीक्षण कर अनाधिकृत रूप रह रहे लोगों पर कार्रवाई करना चाहिए इन्ही अराजक तत्वों द्वारा तीसरे माले की छत पर पानी सप्लाई के लिए डाले गये पाइप व टंकियों को क्षतिग्रस्त तक किया जा चुका है मगर नगर प्रशासन के लापरवाह जिम्मेदार सिर्फ कुर्सी पर बैठकर आनलाइन मीटिंग तक सीमित दिख रहे हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments