ई-रिक्शा चालक पर महिला द्वारा छेड़छाड़ का आरोप

लखीमपुर खीरी , 243

लखीमपुर खीरी।नकहा देर शाम थाना खीरी क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक पर महिला द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया। लखीमपुर शहर से महिला अपने पति व पुत्र के साथ अपने गांव भदफ़र चौकी क्षेत्र जा रही थी तभी रास्ते में नकहा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत अशोगापुर गांव के पास  रिक्शा चालक/मालिक नलनीस कुमार (विकलांग)  द्वारा महिला के साथ शराब के नशे में छेड़छाड़ की गई जिसका पति द्वारा विरोध किया गया और एक थप्पड़ मार दिया जिसके बाद विवाद बढ़ गया   शराब के नशे में धुत ई रिक्शा चालक ने अपने दो भाइयों को फोन लगाकर बुला लिया और महिला के साथ मारपीट भी की गई।फिलहाल मामले में  पुलिस द्वारा ई रिक्शा को कब्जे में लेते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि इस मामले में सूत्रों द्वारा किराया का विवाद बताया जा रहा है।
वहीं पुलिस सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है इस मामले में छेड़छाड़ से संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है तीन अभियुक्त गिरफ्तार है।

Related Articles

Comments

Back to Top