प्रधान पर मारपीट, जातिसूचक गाली देने का केस दर्ज
लखीमपुर खीरी Oct 19, 2025 at 06:09 PM , 208लखीमपुर खीरी। नीमगांव थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान उमाकांत यादव उर्फ नन्हे यादव पर मारपीट और जातिसूचक गाली देने का आरोप लगा है। पुलिस ने प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें शांति भंग के आरोप में एसडीएम कोर्ट में पेश किया है।
बताया जाता है कि यह घटना 17 अक्टूबर की शाम घूरखेड़ा गांव में हुई। संग्राम पुत्र हीरालाल सिकटीहा गांव में एक निमंत्रण से लौट रहे थे, तभी ग्राम प्रधान उमाकांत यादव ने अपने कुछ साथियों के साथ उन्हें रोक लिया। आरोप है कि प्रधान और उसके साथियों ने संग्राम के साथ मारपीट की, जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
पीड़ित संग्राम ने नीमगांव थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मारपीट और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष नीमगांव आदित्य कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान उमाकांत यादव को गिरफ्तार किया। उन्हें शांति भंग की आशंका में धारा 170 बी०एन०एस०एस० के तहत चालान कर विधिक कार्यवाही हेतु मितौली एसडीएम कोर्ट भेजा गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।






_page-0001.jpg)
























Comments