*प्रांतीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ लखीमपुर की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन।*
लखीमपुर खीरी Oct 18, 2025 at 05:45 PM , 185*सर्वसम्मति से डॉ. वैभव गंगवार को बनाया अध्यक्ष एवं डॉ.अभिषेक सिंह को बनाया सचिव*
लखीमपुर खीरी। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ.सुमंत कुमार के संरक्षण में शुक्रवार सत्रह अक्टूबर को प्रांतीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ लखीमपुर खीरी की बैठक मिस्टर इडली रेस्टोरेंट में सम्पन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें अध्यक्ष पद डॉ.वैभव गंगवार, उपाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव एवं डॉ. रीशू सिंह, सचिव डॉ. अभिषेक सिंह, उप सचिव डॉ. दि,व्यांशु सिंह, डॉ. विभा वर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. रुक्मेश मिश्रा को दिया गया। साथ ही यूनानी विभाग में डॉ. एहतिशाम को उपाध्यक्ष एवं डॉ. नेहा भारती को उपसचिव का पद दिया गया।
संरक्षक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुमंत कुमार ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपने अपने कार्यों को बेहतर तरीके से करते रहें और आयुर्वेद विधा को जन जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं। जिससे आयुष का लाभ आम जनमानस तक पहुंचे। इस दौरान समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments