विद्यालय में हुआ मिशन शक्ति 5 का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 198

लखीमपुर खीरी।धौरहरा क्षेत्र के संविलयन विद्यालय सरसवा में प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रेनू श्रीवास्तव ,खंण्ड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति फेज 5 के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्राप्त विवरण के अनुसार शासन व जिला प्रशासन के निर्देश पर विकास क्षेत्र धौरहरा के सविलियन विद्यालय सरसवा में मिशन शक्ति फेज 5 के तहत 
कार्यक्रम में उपस्थित उपनिरीक्षक धौरहरा राम औतार यादव,उपनिरीक्षक बृजलाल, आरक्षी अजय कुमार,महिला आरक्षी सुरुचि विश्नोई ने महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य,सुरक्षा एवं स्वावलंबन पर बातचीत की। सरकार द्वारा जारी एक एक हेल्पलाइन नंबर की बारीकियों को समझाते हुए बताया व समुदाय से आमंत्रित महिलाओं से बातचीत की। 
महिला आरक्षी सुरुचि ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी बच्चों में साझा की। किसी भी प्रकार की समस्या व  परेशानी होने पर इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करके सहायता प्राप्त करें। 
कार्यक्रम में उप निरीक्षक रामऔतार यादव द्वारा बताया गया नारियों की सुरक्षा एवं सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है।कार्यक्रम में ब्लॉक नोडल बालिका शिक्षा नीरज त्रिपाठी,विद्यालय स्टाफ आनन्द कुमार,शिखा श्रीवास्तव, सविता वर्मा,सहित आमंत्रित महिलाएं व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top