इनर व्हील क्लब ऑफ़ लखीमपुर नव दिशा डिस्ट्रिक्ट 3112 आधिकारिक अध्यक्ष का दौरा सम्पन्न

लखीमपुर खीरी , 201

14 अक्टूबर को इनर व्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नव दिशा की ऑफिशियल चेयरमैन विजिट बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आशीर्वाद पैलेस में सम्पन्न हुई।जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रिया नारायण का भव्य स्वागत क्लब अध्यक्ष दीपाली गुप्ता, चार्टर प्रेसिडेंट कुमकुम गुप्ता, जोनल हेड सपना कक्कड़ और कोऑर्डिनेटर विभा सक्सेना के साथ नीतू कनक सारिका लता द्वारा अमृत सरोवर पर ढोल-नगाड़ों और हर्षोल्लास के साथ किया गया।इस अवसर पर उन्होंने दो प्रोजेक्टस आपातकालीन नंबर बोर्ड और आयरन बॉटल डस्टबिन का उद्घाटन किया।जनरल मीटिंग में प्रिया मैम का पारंपरिक व साउथ इंडियन शैली में स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ, जिसे नेहा मित्तल और खुशबू मित्तल ने प्रस्तुत किया।अतिथि के रूप में रोटरी अध्यक्ष प्रीति सिंह, सचिव अरुणा,पीडीसीएस व रेड क्रॉस की आरती श्रीवास्तव, तथा आई डब्ल्यू सी लखीमपुर खीरी की अध्यक्ष पारुल श्रीवास्तव ,कीर्ति गुप्ता कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहीं।क्लब के “इनर व्हील सफरनामा” को रुचिका अग्रवाल और लता अग्रवाल ने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रगति, मनी, रीना, आराधना और हर्षा द्वारा दी गईं।सेक्रेटरी नीतू अग्रवाल ने पीपीटी के माध्यम से क्लब के प्रोजेक्ट्स साझा किए।
कार्यक्रम का संचालन सुरभि चोपड़ा ने कुशलतापूर्वक किया व क्लब मेंबर सुनीता तोलानी ने प्रिया नारायण मैम का जीवन परिचय पढ़ा।नई सदस्यों को क्लब पिन पहनाई गई और सदस्यों को जन्मदिन उपहार वितरित किए गए।
इस अवसर पर एडिटर लता अग्रवाल द्वारा तैयार “प्रेरणा दीप न्यूज लेटर का विमोचन भी जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रिया नारायण के कर-कमलों द्वारा किया गया।विशेष प्रोजेक्ट्स के अंतर्गत डस्टबिन वितरण आर ओ वॉटर प्यूरीफायर, अर्पण पात्र, राधा कुंज वाटिका, फिक्स इट जंक्शन, स्मार्ट स्त्री पार्लर उदघाटन, परियोजनाओं का लौह बोर्ड व्हीलचेयर, मेरी किताब वितरण, स्टेशनर

Related Articles

Comments

Back to Top