गुरु कृपा हॉस्पिटल पर पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप।
लखीमपुर खीरी Oct 16, 2025 at 02:55 PM , 99लखीमपुर खीरी
विकास खंड फूलबेहड के ग्राम मिलपुरवा में संचालित गुरु कृपा हॉस्पिटल पर पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप।
पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया वह अपनी पत्नी का अबॉर्शन करवाने के लिए गुरु कृपा हॉस्पिटल ले गया था। जहां पर पीड़ित को बताया गया की डॉक्टर कामिनी यादव के द्वारा उसकी पत्नी का अबॉर्शन किया जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ जितेंद्र सिंह यादव के द्वारा अस्पताल के अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर महिला का अबॉर्शन कर दिया गया। अबॉर्शन करने के बाद महिला का रक्तस्राव बंद नहीं हुआ महिला की हालत बिगड़ती चली गई लगभग 20 दिनों तक गुरु कृपा हॉस्पिटल वाले डॉक्टर साहब इलाज करते रहे। 20 दिन तक इलाज चलने के बाद भी पीड़ित की पत्नी ठीक नहीं हुई तो लखनऊ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराकर उसका इलाज कराया गया। जहां पर पीड़ित महिला का फिर से अबॉर्शन करके उसकी जान बचाई गई पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल वा जिलाधिकारी खीरी को प्रार्थना पत्र देखकर न्याय की गुहार लगाई है।






_page-0001.jpg)
























Comments