प्रगतिशील ब्राम्हण महासभा की नगर इकाई का गठन।

लखीमपुर खीरी , 228

   शहर के बेहजम रोड स्थित ब्राम्हण धर्मशाला में प्रगतिशील ब्राम्हण महासभा की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में महासभा की नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें हरिनाम शंकर अवस्थी को नगर अध्यक्ष और निशीत कुमार मिश्रा को नगर महामंत्री मनोनीत किया गया। इसके साथ विनोद शुक्ला, राजीव, अभिजात मिश्रा को उपाध्यक्ष, प्रमोद अवस्थी, अखिलेश अवस्थी को मंत्री, सौरभ अवस्थी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मधुर बाजपेई और पवन मिश्रा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। सभी पदाधिकारियों को महासभा के जिलाध्यक्ष नन्द कुमार मिश्रा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला महामंत्री कुमुदेश शंकर शुक्ल, कोषाध्यक्ष के आर पाण्डेय, नवीन पाण्डेय, अभिषेक अवस्थी, शिशिर अवस्थी, राजेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top