अयोध्या के दीपोत्सव में जगमगाएंगे गोबर मिट्टी से बने खीरी के दीपक
लखीमपुर खीरी Oct 13, 2025 at 05:52 PM , 127(सुनील शर्मा)
लखीमपुर खीरी। विकास खण्ड धौरहरा के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुदरिया के ज्योति प्रेरणा स्वयं सहायता समूह और ग्राम पंचायत हरदी के राधिका प्रेरणा स्वयं सहायता समूह के द्वारा निर्मित किए गए गोबर/मिट्टी के दियों को खण्ड विकास अधिकारी द्वारा देखा गया। इन गोबर और मिट्टी के दियों को अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम में भेजा जाना है। जिलाधिकारी की प्रेरणा और सीडीओ के निर्देशन में खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार के द्वारा स्वयं सहायता समूहों से गोबर और मिट्टी के दीपकों का निर्माण कराया गया जिन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत प्रज्वलित करना है, गोबर के दिए के प्रदर्शन के समय सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी)आलोक कुमार शुक्ला सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) प्रेम पाल सिंह, ग्राम प्रधान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक मिशन मैनेजर संजीव मौर्य और राम मूर्ति तथा सचिव उदय प्रताप के साथ कई ग्रामवासी उपस्थित थे। सभी उपस्थित ग्राम वासियों ने धौरहरा ब्लॉक से भेजे जाने वाले अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम में इन दीपकों की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा शासन के द्वारा दी गई इलेक्ट्रिक चाक के द्वारा निर्मित गोबर एवं मिट्टी के राधिका प्रेरणा स्वयं सहायता समूह के द्वारा बनाए गए ग्राम पंचायत हरदी के समूह के दीपक भी भेजने के लिए तैयार किए गए दोनों समूह की महिलाएं अयोध्या के कार्यक्रम में अपने बनाए दीपकों को भेजने से बहुत प्रसन्न है इसे अपना इसे अपना विकास खण्ड का तथा जिले का गौरव बताती हैं कि हम लोगों को इसमें स्वयं के द्वारा निर्मित दीपकों को भेजने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ। महिलाओं ने खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार की इस प्रेरणा से प्रेरित होकर दीपकों का निर्माण किया तथा उन्हें यह अवसर प्राप्त होने पर हार्दिक धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रधान हरदी, प्रधान ख़गियापुर के साथ कई सचिव व ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments