*__"सड़क किनारे लगा कचरे का अंबार, आवाजाही में परेशानी"_*

लखीमपुर खीरी , 252

*_"भसडिया रोड स्थित कांशीराम कालोनी के सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर, स्वच्छता अभियान की खोल रहे पोल"_*

*_"भसडिया रोड स्थित कांशीराम कालोनी का मामला..!!"_*

 


लखीमपुर-खीरी। स्वच्छ भारत अभियान की पोल सड़क के किनारे पड़े कूड़े के ढेर खोल रहे हैं। सरकार स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत क्षेत्र को स्वच्छ करने के लिए स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही है। 
जिले की भसडिया रोड कांशीराम कालोनी के सड़क किनारे कचरों का अंबार लगने के कारण परेशानी का सबब बना हुआ है स्वच्छता अभियान में प्लास्टिक अड़चन पैदा कर रही है प्लास्टिक की वजह से क्षेत्र की कई नालियां जाम हैं वहीं, कचरों ने निकलने वाली दुर्गंध से लोगों को परेशानी हो रही है हालांकि अधिकांश कांशीराम कालोनियों की स्थिति लगभग यही है नालियों में प्लास्टिक व कचरा जमा है।
जानकारी मुताबिक भसडिया रोड स्थित कांशीराम कालोनी में कचरा का डोर-टू-डोर कलेक्शन सही तरीके से नहीं किये जाने के कारण भी लोगों को परेशानी होती है हालांकि  डस्टबिन रखने के भी आदेश दिये गए थे।
जानकारी मुताबिक कांशीराम कालोनी के वाशिंदे सड़क किनारे कूड़े डाल रहे जिसके चलते सड़क किनारे गंदगी फैलती है कचरा जमा रहने के कारण इससे संड़ांध उत्पन्न हो रही है।

*__"सफाई के नाम पर हो रही खानापूर्ति!"_*

भसडिया रोड स्थित कांशीराम कालोनी से सटी सड़क किनारे कचरा जमा देखा जा सकता है शिवम अवस्थी व हनी चौरसिया का कहना है कि जहां-तहां गंदगी का अंबार लगा रहने के कारण कठिनाई होती है वही सीमा अवस्थी का कहना है कि साफ-सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी की जाती है जहां-तहां गंदगी का अंबार लगा रहता है।
कई बार सम्बंधित जिम्मेदारों से उक्त मामले के बारे में जानकारी दी गई किन्तु एक दूसरे की जिम्मेदारी बताकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं वही स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासक व भसडिया ग्राम पंचायत से सफाई अभियान में तेजी लाने और स्वच्छता अभियान से जुड़े पदाधिकारी को जिम्मेदारी का निर्वाह करने का निर्देश देने की मांग की है।


*_कचरा कांशीराम कालोनी वाशिंदे डाल रहे सड़क पर, खा रही है गाय"_*

 

जानकारी मुताबिक भसडिया रोड स्थित कांशीराम कालोनी में अधिकांश रहने वाले वाशिदो द्वारा सड़क पर कचरा डालते ही अवारा गायों का झुंड खाने के लिए आतुर रहता है, जिसमें पोलिथिन खाने से गायों में आफरा की बीमारी होने से मौत के मुंह में समा जाती है क्योंकि गायों को चारा भरपेट न मिलने से कचरा में पोलिथिन, कागज सहित सभी अनुयोगी सामग्री खा लेती है। गायों द्वारा नियमित पोलिथिन थैलियां खाने से उनके पेट में आफरा की शिकायत आने के बाद वह पेट में जाने वाले खाद्यय सामग्री को पचा नहीं सकती है एवं पेट मोटा होने के साथ उनकी हालत खराब होती है एवं आफरा आने के कारण मौत के मुंह में समा जाती है।

Related Articles

Comments

Back to Top