ट्रैक्टर-ट्रॉली खंभे से टकराई दो ट्रांसफार्मर ध्वस्त

लखीमपुर खीरी , 150

(सुनील शर्मा)

लखीमपुर खीरी। विकासखंड निघासन क्षेत्र के ग्राम पंचायत बम्हनपुर में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पलिया–निघासन स्टेट हाईवे से सटे कब्रिस्तान मार्ग पर लगे दो ट्रांसफार्मर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से गिर गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव निवासी बेचन अली निवासी बम्हनपुर अपने ट्रैक्टर में चार पहिया ट्रॉली जोड़कर ले जा रहे थे। इसी दौरान ट्रॉली बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे दोनों ट्रांसफार्मर खंभों समेत ट्रॉली पर गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद जोरदार धमाकों की आवाजें गूंज उठीं और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा ट्रैक्टर चालक की लापरवाही का नतीजा है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। बताया जा रहा है कि करीब दो दर्जन से अधिक घरों के कनेक्शन इन्हीं ट्रांसफार्मरों से जुड़े थे।
ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि अब कई दिनों तक उन्हें बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है।
अब देखना यह होगा कि बिजली विभाग हादसे की जांच कर कार्रवाई करता है या नहीं। स्थानीय लोगों ने विभाग से शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलने और लाइन बहाल करने की मांग की है।

Related Articles

Comments

Back to Top