रेल चलाओ पलिया बचावो के तहत कृर्मिक अन्शन का चौथा दिन महिलाओं ने संभाला मोर्चा
लखीमपुर खीरी Oct 09, 2025 at 06:55 PM , 184विश्वकांत त्रिपाठी
पलिया कलां लखीमपुर खीरी। रेल चलाओ पलिया बचावो संघर्ष मोर्चा के बैनर तले गुरुवार को कृमिक धरना प्रदर्शन का शुभारंभ कामरेड आरती,एपवा,भोजपुरी समाज, किसान संगठन, व्यापार मंडल आदि के संयोजन में डेढ़ दर्जन से अधिक क्षेत्रीय,सामाजिक, संगठनों की महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में चौथे दिन बड़े जोर शोर के साथ चला,जिसमें लगभग चार दर्जन से अधिक महिलाओं समेत तमाम क्षेत्रीय लोग धरना स्थल पर मौजूद रहे।
कामरेट आरती राय ने बताया कि विगत जून माह में आई बाढ़ के बाद रेल विभाग ने रेल ट्रैक के नीचे सिपेज की बात कहकर छोटी लाइन की रेलगाड़ी को बंद करवा दिया था, इस कारण पलिया क्षेत्र की कृषि, व्यापार, यातायात,सहित तमाम दैनिक जरूरत पर खासा प्रभाव पड़ा। रेल से सफर करने वालों की जेब पर दूना बोझ बढ़रहाहै, इलाके का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया लगभग चार महीने से रेल यातायात बंद है,इसे लेकर क्षेत्र की जनता ज्ञापन धरना प्रदर्शन बाजार बंद तथा पत्राचार कर रेल मंत्रालय से पूर्व की भांति इस रेल ट्रेक पर रेल चलाने सहित 2007-80मे पास अमान परिवर्तन करते हुए छोटी लाइन की रेल गाड़ियों को संचालन की मांग कर 6अक्तूबर से क्रमिक धरना शुरू किया है जो गुरुवार चौथे दिन भी चला जिसमें आज चथे दिन। 11 महिलाएं धरने पर बैठे जिनके समर्थन में चार दर्जन महिलाओं सहित तमाम क्षेत्र नगरिक धरना प्रदर्शन में सम्मिलित हुए।
जिसमें मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती तारा गौतम, श्रीमती रजनी,विनोद गुप्ता, सुरेंद्र यादव,करण यादव, दीपक भार्गव, रामदयाल वर्मा, कामरेड कृष्णा अधिकारी,आरती राय, रामकिशन,भोजपुरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष लल्लन गौड़, पूर्व प्रधान पट्टियां लक्ष्मण,अरुण झा, संपूर्ण नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष इश्तियाक अहमद,पत्रकार विश्वकांत त्रिपाठी, राहुल गुप्ता, रामनिवास, रईस अहमद, मझरा प्रधान सरदार प्रीतम सिंह, मनोज तिवारी,पूरव सभासद सुमन सिंह, पूर्व सभासद रईस अहमद,आशीष पटेल, सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments