(सीएचओ)ने लंबित मानदेय,PBI, व अन्य भुगतान को लेकर सौंपा ज्ञापन
लखीमपुर खीरी Oct 04, 2025 at 07:50 PM , 267लखीमपुर खीरी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में शुक्रवार को Association of Community Health Officer’s Uttar Pradesh (ACHOUP) के बैनर तले सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक साथ ज्ञापन कार्यक्रम चलाया।
प्रदेशभर के CHO ने मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन अपने अपने जिले के ज़िलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपते हुए सरकार की कार्यशैली पर गहरी नाराज़गी जताई। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि जुलाई 2025 से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ।
5–6 माह से परफ़ॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव (PBI), TA, कम्युनिकेशन और वेलनेस एक्टिविटी का भुगतान रोका गया।
सरकार बार-बार आश्वासन देकर भी स्वास्थ्य कर्मियों को आर्थिक संकट में धकेल रही है।
“सरकार हमें गाँव-गाँव में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानती है, लेकिन हमारी मेहनत का मेहनताना महीनों से रोक रखा है। यह न केवल अमानवीय है बल्कि सरकारी वादा खिलाफी का खुला प्रमाण है। यदि सरकार तुरंत भुगतान जारी नहीं करती तो संगठन बड़ा आंदोलन करने पर बाध्य होगा।
संगठन की प्रमुख माँगें हैं कि
1. जुलाई 2025 से लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान।
2. PBI, TA, आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सफाई का लंबित भुगतान कम्युनिकेशन व वेलनेस एक्टिविटी योगा सहित सभी बकाया देयकों का निस्तारण।
3. भविष्य में मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि समय से जारी करने की ठोस व्यवस्था।
शुक्रवार के कार्यक्रम में प्रदेश के प्रत्येक जिले से भारी संख्या में CHO शामिल हुए और उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर हमारी उपेक्षा जारी रही तो आंदोलन की अगली रूपरेखा सड़कों पर दिखाई देगी।






_page-0001.jpg)
























Comments