श्रीपाल सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चौखड़िया ने रचा इतिहास
लखीमपुर खीरी Oct 04, 2025 at 05:42 PM , 313मैगलगंज खीरी ! स्थानीय श्रीपाल सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चौखड़िया ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए वैदिक गणित प्रतियोगिता में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया।
ग्रामीण क्षेत्र के इन बच्चों ने यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची प्रतिभा आज भी गांव में निवास करती है। अब यह विजेता टीम अखिल भारतीय प्रतियोगिता में सहभाग करने हेतु जालंधर जाएगी।
विद्यालय की इस विजेता टीम में दिव्यांश श्रीवास्तव, अविरल गुप्ता और अर्पित पाल शामिल हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम मिश्रा ने कहा।
हमारे विद्यार्थियों ने यह सिद्ध किया है कि यदि अवसर और मार्गदर्शन मिले तो ग्रामीण क्षेत्र का छात्र भी राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त कर सकता है। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।"
विद्यालय परिवार सहित जन शिक्षा समिति अवध प्रांत ने भी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






_page-0001.jpg)
























Comments