बाढ़ में किसानों की फसले बर्बाद की बिना जांच बिना मौके के चलते भेजा गया अनावश्यक पैसा कई लेखपाल हुए मालामाल
लखीमपुर खीरी Sep 30, 2025 at 06:57 PM , 165लखीमपुर खीरी।निघासन क्षेत्र में आई बाढ़ में हजारों किसानों की फसले बर्बाद हो गई मुख्यमंत्री द्वारा आदेश हुआ था कि जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई थी उनके खेत पर जाकर मौके की जांच करके लेखपाल उनको कृषि निवेश लाभ फीड करे ताकि किसानों को राहत मिल सके।
लेकिन निघासन में जिन क्षेत्रों बाढ़ आई थी जिनकी फसलें बर्बाद हुई थीं उनको हजार दो हजार फीड किया गया वो भी आया नहीं। जिनके खेतों में नहीं गया पानी जिनकी फसलें नहीं हुई बर्बाद उनको दस दस, बीस बीस हजार रुपए भेजे गए खातों में लेखपाल का कमिशन पहले ही तय हो जाता है कि इतना आयेगा तो इतना देना पड़ेगा।
कहां गया तेज तर्रार जिला अधिकारी का नियम व आदेश जो भ्रष्टाचारी को दे रहा बढ़ावा।
जिनकी फसलें बर्बाद हुई वो किसान लेखपालों के चक्कर लगा रहे हैं आज भी, जिनकी फसलें बर्बाद नहीं हुई जिनका कमीशन पे हुआ फीड उनके खातों में भेजा गया पैसा।
केवल बड़ी बड़ी बाते करने के लिए जिलाधिकारी है या किसानों की समस्या समाधान करने के लिए।
जल्द ही सबूतों के कई लेखपालों का काला चिट्ठा आएगा सामने जिसमें तहसील के उच्च अधिकारी भी नहीं दे पाएंगे जवाब।






_page-0001.jpg)
























Comments