दहेज़ लोभियों ने बहन को उतारा मौत के घाट एफआईआर दर्ज होने के बाद नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

लखीमपुर खीरी , 282

लखीमपुर-खीरी । पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में  ग्राम दाह खुर्द कलां, थाना- खुटार, जिला शाहजहांपुर, के रहने वाले पीड़ित शेर सिंह ने 
अपनी बहन की शादी 2 दिसम्बर सन् 2024 को सनोज कुमार पुत्र रामसहाय निवासी ग्राम सहजनिया मुकुन्दपुर, थाना-मोहम्मदी, जिला खीरी के साथ हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार की थी। पीड़ित व पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार काफी दान-दहेज दिया था जिसमें लगभग 10 लाख रूपये खर्च हुए थे। पीड़ित की बहन की शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में 3 लाख रूपये की मांग करते थे। पीड़ित व पीड़ित के पिता ने किसी तरह लड़की के ससुरालीजन को समझा बुझाकर अपने घर वापस आये थे। उसके एक माह बाद पीड़ित के घर पर दिनांक- 16. सितंबर.2025 को पीड़ित की माँ की बरसी (सराद) थी जिसमें पीड़ित की बहन व बहनोई व अन्य रिस्तेदार आये थे। तब पीड़ित की बहन ने ससुरालीजनो के बारे में पूरी बात बतायी थी। पीड़ित की बहन ने बताया मेरे पति एंव सास व जेठ ने तीन लाख रूपये की मांग की और कहा टेन्ट की दुकान में सामान बढाना है यह बात बताकर उसी दिन शाम को अपनी ससुराल अपने पति के साथ चली गई थी। अगले दिन दिनांक- 17. सितम्बर.2025 को सुबह 9 बजे पीड़ित के फोन पर पीड़ित के बहनोई ने बताया कि तुम्हारी बहन की तबीयत अचानक खराब हो गई है। तब पीड़ित व उसके पिता व दो लोग पीड़ित के गांव के धीरज पुत्र रामऔतार और गुड्डू पुत्र साधूराम एंव चचेरे भाई संजीव शर्मा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद ने पीड़ित की बहन के ससुराल पहुंचे तब पीड़ित व साथ ले गये अन्य लोगो ने देखा कि घर के बाहर खड़ी चार पहिया वाहन पंजीकरण सं0- UP30-S-4440 में पीड़ित की बहन की लाश पड़ी थी, तथा पीड़ित की बहन के ससुरालीजन छोड़ कर भाग गये। पीड़ित की बहन तीन माह की गर्भवती थी। पीड़ित ने घटना के सम्बन्ध में मु0नं0-0638/2025 अं0धारा 80(2), 85 B.N.S. व ¼ डी.पी. एक्ट में दिनांक-18.09.2025 को थाना मोहम्दी में मुकदमा पंजीकृत कराया था जिसमें अभी तक कोई गिरफ्तरी नहीं हुई है। थाना मोहम्मदी की पुलिस विपक्षीगणो से मिली हुई है जिसमें अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। विपक्षी पीड़ित व उशके परिवार वालो पर जबरन सुलह का दबाव बना रहे हैं। और जान माल की धमकी दे रहे हैं

Related Articles

Comments

Back to Top