सड़क हादसे में बदर की मौत, बजरंग सेना ने किया सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार
लखीमपुर खीरी Sep 28, 2025 at 06:20 PM , 234मैगलगंज खीरी।सीतापुर-शाहजहांपुर नेशनल हाईवे-24 पर टोल प्लाजा मैगलगंज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 'बदर' की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा बजरंग सेना के जिलाध्यक्ष ऋषभ बाजपेई को दी गई। सूचना मिलते ही बजरंग सेना के सदस्य — मनीष, संदीप सिंह, लवप्रीत सिंह और कौशल सक्सेना सहित अन्य कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुँचे बजरंग सेना ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मृतक का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया। सदस्यों ने नदी के किनारे एक गड्ढा खुदवाया और शव को नमक के साथ विधिपूर्वक दफनाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ऋषभ बाजपेई स्वयं मौके पर मौजूद रहे स्थानीय लोगों ने बजरंग सेना द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना की और इसे एक उदाहरणीय समाज सेवा बताया।






_page-0001.jpg)
























Comments