*नवरात्रि के अवसर पर भारत विकास परिषद की संस्कृति शाखा द्वारा कन्याभोज का आयोजन...*
लखीमपुर खीरी Sep 28, 2025 at 06:13 PM , 138लखीमपुर खीरी,
भारत विकास परिषद, संस्कृति शाखा लखीमपुर खीरी ने नवरात्रि के पावन पर्व पर सिंह फॉर्महाउस को श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बना दिया। हरियाली की गोद में माँ दुर्गा की वंदना, पूजा-अर्चना और कन्याभोज का दिव्य संगम ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं शक्ति का आशीर्वाद स्थल पर अवतरित हुआ हो।
शाखाध्यक्ष एडवोकेट आर्येन्द्र पाल सिंह के कुशल संयोजन में सम्पन्न हुए इस धार्मिक-सांस्कृतिक अनुष्ठान में आसपास के गांवों से आयीं दर्जनों कन्याओं को सम्मानपूर्वक प्रसाद पारण कराया गया। कन्याओं को देवीस्वरूप मानकर परोसा गया अन्न, मानो माँ दुर्गा की आराधना का ही प्रत्यक्ष रूप बन गया। जयकारों से गुंजायमान वातावरण में जब “जय माता दी” की पुकार उठी तो श्रद्धालु भाव-विभोर होकर देवी महिमा में लीन हो गए। कार्यक्रम का समापन भक्तिमय उल्लास और माँ दुर्गा के पावन जयघोष के साथ हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष एड. आर्येन्द्र पाल सिंह, सचिव एड. अरविंद कुमार मिश्रा, दुर्गेश गुप्ता, नीलम गुप्ता, मोनी पाण्डेय, मंजू नरेश सक्सेना, रमा सिंह, राजेंद्र कुमार, अनिल श्रीवास्तव, सौरभ शर्मा, कृति सिंह, मानवी सिंह सहित अनेक भक्तजन भक्ति और सेवा भाव से उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments