पुलिस ने किया ट्रेनों में सफर कर रही महिलाओं से संवाद

लखीमपुर खीरी , 254

मैगलगंज खीरी।नारी सुरक्षा नारी सम्मान को लेकर मिशन शक्ति अभियान का असर लगातार मैगलगंज क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार पांडेय महिला कांस्टेबलों व रेलवे सुरक्षा बल के साथ रेलवे स्टेशन मैगलगंज पहुंचे।पुलिस टीम ने ट्रेनों में सफर कर रही महिलाओं से संवाद किया और उन्हें यात्रा के दौरान सजग रहने की सलाह दी। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या असुविधा होने पर तुरंत पुलिस अथवा रेलवे सुरक्षा बल को सूचना देने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना और अपराध की रोकथाम में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।महिला यात्रियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान उन्हें सुरक्षित महसूस कराते हैं और यात्रा के दौरान आत्मबल प्रदान करते हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top