प्रधान व सचिव ने किया अमृत सरोवर की सफाई, दिया स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का संदेश

लखीमपुर खीरी , 169

नरेंद्र मिश्रा, मैगलगंज

मैगलगंज, खीरी ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान को गति प्रदान करते हुए अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर ग्रामसभा मैगलगंज में सफाई पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान अजीत सिंह यादव "सोनू" एवं सचिव विवेक सिन्हा ने अपनी टीम के साथ अमृत सरोवर की साफ-सफाई कर ग्रामवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया।

प्रधान अजीत सिंह व सचिव विवेक सिन्हा ने संयुक्त रूप से कहा।
स्वच्छ नगर ही स्वस्थ नगर होता है। यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखे। यदि सभी ग्रामवासी संकल्प लें कि हम स्वयं अपने घर, मोहल्ले और गांव को स्वच्छ रखेंगे तो अन्य लोग भी प्रेरित होंगे। जब गांव स्वच्छ होगा तभी गांव स्वस्थ होगा। प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को तभी सफलता मिलेगी और भारत स्वच्छता में नंबर एक बनेगा।"

दोनों ने ग्रामवासियों से अपील की कि प्रत्येक नागरिक स्वयंसेवी बनकर इस अभियान को गति प्रदान करे और स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत के संकल्प को साकार बनाए।

इस स्वच्छता अभियान में ग्राम पंचायत के अन्य सदस्य एवं ग्रामीणजन भी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे और सफाई कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Related Articles

Comments

Back to Top