शिव मंदिर कॉरिडोर के लिए खोदाई में मिली सुरंग, देखने वालों का लगा हुजूम

लखीमपुर खीरी , 193

लखीमपुर-खीरी। गोला नगर  में निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर में परिक्रमा पथ निर्माण के लिए नींव की खोदाई की गई तो लोग हैरत में पड़ गए। सोमवार को खोदाई के दौरान धरातल से करीब छह फीट गहराई में गोलाकार आकृति में सुरंगनुमा अवशेष मिले हैं। जानकारी होने पर इसे देखने के लिए आसपास के लोग आने जाने लगे। कुछ ही देर में सुरंग मिलने की चर्चा आम जनमानस और सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो के साथ वायरल होने लगी। जानकारी करने पर शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि ने बताया कि उन्होंने अपने बचपन में देखा है कि तीर्थ कुंड में एक ओर से अल्पिका नहर के माध्यम से जल भरने की व्यवस्था और दूसरी ओर से तीर्थ के गंदे जल निकालने की व्यवस्था थी। हो सकता है कि तीर्थ कुंड में जल भरने के लिए नहर से तीर्थ तक पुराने नाले के अवशेष हों, लेकिन सुरंग होने का कोई औचित्य नहीं है। वहीं कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के जेई नितिन सिंह ने बताया कि जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। इस मामले में मंदिर कमेटी अध्यक्ष और अन्य लोगों से भी जानकारी की गई है।

Related Articles

Comments

Back to Top