*25 सितम्बर तक मौका : निःशुल्क दलहन-तिलहन मिनीकिट के लिए करें ऑनलाइन आवेदन*

लखीमपुर खीरी , 136

(सुनील शर्मा)

लखीमपुर खीरी। तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए तोरिया मिनीकिट का बीज राजकीय कृषि बीज भंडारों पर पहुंच चुका है। जिन किसानों ने इसके लिए पहले से ऑनलाइन आवेदन किया है, वे तुरंत अपने नजदीकी राजकीय बीज भंडार से बीज लेकर समय से बुवाई करें।

प्रदेश सरकार की “राज्य सहायतित निःशुल्क दलहन/तिलहन बीज मिनीकिट एवं प्रसार योजना” के अंतर्गत आगामी रबी सीजन में चना, मटर, मसूर और सरसों की फसलों का मिनीकिट भी किसानों को मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। आवेदन agridarshan.up.gov.in पोर्टल पर 1 सितम्बर से जारी हैं और अंतिम तिथि 25 सितम्बर तय की गई है।

किसान चना, मटर या मसूर में से किसी एक फसल का मिनीकिट ले सकते हैं, जबकि सरसों का मिनीकिट प्रति किसान केवल एक बार मिलेगा। आवेदक के पास कृषि योग्य भूमि होना जरूरी है। निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन आने पर ई-लॉटरी के जरिए लाभार्थी चुने जाएंगे। चयनित किसानों को मिनीकिट पीओएस मशीन से राजकीय बीज भंडारों के माध्यम से दिए जाएंगे।

जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि जो किसान रबी सीजन में चना, मटर, मसूर या सरसों की खेती करना चाहते हैं और अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे अंतिम तिथि से पहले पोर्टल पर आवेदन कर निःशुल्क बीज मिनीकिट का लाभ जरूर लें।

Related Articles

Comments

Back to Top