विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा पूजा
लखीमपुर खीरी Sep 17, 2025 at 05:40 PM , 118लखीमपुर खीरी।आर एम ज्ञान दायिनी इण्टर कॉलेज राजाजीपुरम राजापुर लखीमपुर-खीरी में 17 सितम्बर 2025 दिवस बुधवार को विश्वकर्मा पूजा बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक राकेश वर्मा एडवोकेट तथा विशिष्ट अतिथि राजेंद्र कटियार सह विभाग सर संघ चालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहे। सर्वप्रथम विश्वकर्मा जी के चित्र पर अतिथि गणों के द्वारा माल्यार्पण एवं पूजन अर्चन किया गया।इसके पश्चात विद्यालय वाहन तथा विभिन्न संयंत्रों का पूजन अतिथि जनों के द्वारा किया गया। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।पूजा के अवसर पर कार्यस्थलों, वाहनों, संयंत्रों को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया।अतिथियों शिक्षक शिक्षिकाओं तथा कर्मचारियों भगवान विश्वकर्मा से उन्नति और सुख-समृद्धि की कामना की। विद्यालय का वातावरण भक्तिमय हो उठा।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सचिन शुक्ला ,विद्यालय कार्यालय प्रमुख बालकराम सभी संकायों के को आर्डिनेटर,सुबोध ,प्रदीप शुक्ला, वेद प्रकाश मिश्रा भी पूजन में सम्मिलित हुए।






_page-0001.jpg)
























Comments