सिंगापुर में नौकरी दिलाने पर 9 लाख 50 हजार रुपए ठगे
लखीमपुर खीरी Sep 14, 2025 at 06:17 PM , 257मोहम्मदी संवाददाता
गांव शाहपुर राजा में एक विधवा से उसके पुत्र को सिंगापुर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने 950000 हजार की ठगी कर ली पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नामित दो आरोपियों के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर लिया है।
शाहपुर राजा निवासी किरन देवी के पुत्र सूरज को सिंगापुर में नौकरी दिलाने को लेकर दूर के रिश्तेदार भावलखेड़ा बंडा निवासी विजय गंगवार ने नौकरी के लिए 9 लाख 50 हजार रुपया खर्च होना बताया जिस पर राजी हो जाने पर उसने अपने सहयोगी पड़ोसी गांव गौहनिया बंडा निवासी गुरदीप सिंह उर्फ गप्पू सरदार के साथ घर पर पहुंचकर तय रकम देने पर राजी हो गई थी। किसके चलते 5 लाख से अधिक रकम खाते में ट्रांसफर कर ली और चार लाख की नकदी लेकर चले गए 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी सिंगापुर का वीजा न मिलने पर पीड़िता ठगी का शिकार होने पर उसने अपनी रकम वापस मांगने पर आजकल की बात कह कर टरकाते रहे कड़ाई से मांगने पर जान से मार डालने की धमकी देकर भगा दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नामित आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।






_page-0001.jpg)
























Comments