*सम्पूर्णानगर चीनी मिल समिति की बैठक में प्रस्तावों पर मोहर, 1 अक्टूबर तक किसान जलपान गृह शुरू करने के निर्देश*

लखीमपुर खीरी , 132

सरजू सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड, बेलरायां के सभागार में शुक्रवार को किसान सहकारी चीनी मिल्स समिति लिमिटेड, सम्पूर्णानगर की प्रबंध कमेटी की बैठक डीएम एवं मिल सभापति दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा कर मुहर लगाई गई।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सर्वप्रथम दोनों चीनी मिल प्रबंध समितियों के उपाध्यक्षों और संचालक मंडल से सुझाव व फीडबैक लिया। पूर्व बैठक के प्रस्तावों की पुष्टि की गई। एजेंडे के अनुसार समिति के सचिव एवं प्रधान प्रबंधक रमेश कुमार ने प्रबंध समिति के समक्ष महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। इनमें आगामी पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना उपलब्धता सुनिश्चित करने, गन्ना सुरक्षा से जुड़े प्रस्ताव तैयार कर अनुमोदन कराने समेत कई अहम बिंदुओं पर मंथन हुआ।

डीएम ने सभी प्रस्तावों की आवश्यकता पर विस्तृत समीक्षा कर सहमति दी और निर्देश दिया कि मिल संचालन समय से सुनिश्चित किया जाए और किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने 1 अक्टूबर तक “किसान जलपान गृह” कैंटीन शुरू कराने के आदेश भी दिए, ताकि किसानों को बेहतर सुविधा मिल सके। बैठक में एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार, डीसीओ वेद प्रकाश सिंह, प्रधान प्रबंधक रमेश कुमार, उपाध्यक्ष इंद्रदीप सिंह समेत सभी संचालक सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top