*नैनो उर्वरक उपयोग संबंधी आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय कृषक संगोष्ठी*

लखीमपुर खीरी , 225

     लखीमपुर-खीरी। जनपद लखीमपुर के विकास खंड गोला(कुम्भी) में विकास खंड स्तरीय नैनो उर्वरक जागरूकता अभियान के अंतर्गत कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अजय पाल सिंह एवं मो सलाम रहे ।कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र प्रतिनिधि इफको लखीमपुर विवेक चौधरी द्वारा किया गया। जनपद के क्षेत्राधिकारी, इफको अरविंद कुमार यादव जी द्वारा  किसानों को नैनों यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रयोग विधि एवं लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताए कि  गेहूं की बुवाई से पहले बीज को नैनों डीएपी से 5 मिली लीटर /किलोग्राम बीज के अनुपात से शोधित कर बुआई करें नैनो डीएपी से धान की पौध को 5 मिली.प्रति लीटर पानी के अनुपात में घोल बनाकर कम से कम 30 मिनट तक शोधित कर रोपाई करें।तथा गन्ने के टुकड़े को 10 मिलीलीटर नैनो डीएपी/लीटर पानी के अनुपात से शोधित कर बुआई करें | नैनों डीएपी के उपचार से फसलों में अंकुरण बहुत अच्छा होगा| फसल के 30-35 दिन की अवस्था पर नैनों यूरिया एवं नैनों डीएपी का 4 मिलीलीटर/लीटर पानी के अनुपात से खड़ी फसल में छिड़काव करें।साथ ही समय-समय पर मिट्टी की जांच कराने हेतु,मिट्टी के नमूने लेने की विधि के बारे में बताया गया।
क्षेत्र प्रतिनिधि विवेक चौधरी द्वारा NPK कॉन्सर्टिया -जैव उर्वरकों के इस्तेमाल से खेत में मृदा जीवों कि संख्या में वृद्धि, प्रति हे० नाइट्रोजन ,फॉसफोरस तथा पोटाश की उपलब्धता क्रमशः 25-30किलो ,20-25 किलो तथा 10-15 किलो तक क्रमशः उपलब्धता के बारे में बताया गया, साथ ही समस्त जल विलेय उर्वरकों, सागरिका एवं अन्य सूक्ष्म तत्वों के प्रयोग विधि के बारे में बताया गया।
ग्राम प्रधान  द्वारा किसानों से नैनों उर्वरकों एवं अन्य सभी उर्वरकों के प्रयोग करने हेतु एवं रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग को कम करने के लिए कहा गया।इस दौरान क्षेत्र के सम्मानित किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top