*चैकिंग के दौरान इंडियन रुपयों के साथ पकड़ा गया नेपाली नागरिक*
लखीमपुर खीरी Sep 11, 2025 at 05:55 PM , 220तिकुनिया खीरी
भारत का पड़ोसी मित्र देश नेपाल में नेपाल सरकार द्वारा कुछ मोबाइल एप्स पर बैन लगाने व भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में इस समय युवाओं द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है। वही ज़्यादातर नेपाली नागरिक भारत में रोजी रोटी कमाने के लिए दिल्ली, गुजरात, मुम्बई, बैंगलूरू व राजस्थान जैसे प्रदेशों रह रहे है। वही आज सुबह एक नेपाली नागरिक प्रेम कुमार थारू पुत्र लाल बहादुर थारू जो कि भारत में गुजरात राज्य से वापस अपने देश नेपाल जा रहा था। जब वह बॉर्डर के खख़रौला एस एस बी कैंप पर पहुंच तो एस एस बी के चैकिंग के दौरान उस नेपाली के पास से 4 लाख 12 हजार 500 इंडियन केरेंसी मिली जिसको एस एस बी द्वारा पूछताछ करने पर युवक के द्वारा कोई भी पुख़्ता जानकारी न देने पर अग्रिम कार्यवाही हेतु युवक को तिकुनिया कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments