*इंडो नेपाल गौरीफंटा बॉर्डर हालात सामान्य, दोनों तरफ आवागमन में रोक।*
लखीमपुर खीरी Sep 10, 2025 at 06:30 PM , 117*पलिया गौरीफंटा खीरी।*
इंडो नेपाल गौरीफंटा बॉर्डर पर नेपाल में बढ़े बवाल व प्रदर्शन के बाद से गुरुवार को हालात सामान्य दिखाई दिए मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों ने नेपाल से किसी तरह से उपद्रवियों से बच कर आ रहे भारतिय नागरिकों ने अंदर की यथा स्थिति के बारे में बताने से सहम गए जो बताया वह बयां करना मुश्किल था लखनऊ निवासी ने बताया कि हम लोग 5 तारिख को घूमने आए थे लेकिन घूमने आए भारतिय नागरिकों को यह नहीं मालूम था कि हालात इतने बत्तर हो जाएंगे ज्यादा जानकारी देते हुए कहा कि 10 तारिख को जब नेपाल सेना ने सड़कों पर उतर कर कमान हाथों में लिया तब हालात काफी ठीक रहे आवागमन कर रहे भारतिय नागरिकों को जल्द से जल्द निकलने के लिए रास्ता दिया। हालात कब तक ऐसे रहेगे यह बताने में कोई आगे नहीं आ रहा।
गौरीफंटा बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल भारी संख्या में तैनात हैं जानकारों का कहना है कि 9 तारिख को बड़ी संख्या में नेपाली उपद्रवियों का समुह कैलाली पुल के पार भारतिय सीमावर्ती इलाकों के पास पहुंचे थे और नेपाल की चौकियों में तोड़फोड़ किया इस दौरान सीमा सुरक्षा बलों ने अपनी सीमा में रहते हुए उपद्रवियों को खदेड़ दिया। जिससे भारतिय चौकियां व आस-पास के क्षेत्र सुरक्षित है।







_page-0001.jpg)
























Comments