भारतीय योग संस्थान लखीमपुर में नए पदाधिकारियों का चयन
लखीमपुर खीरी Sep 08, 2025 at 03:40 PM , 180 लखीमपुर खीरी में क्षेत्रीय प्रधान का दायित्व निर्वहन कर रहे राम बहादुर मित्रा का मनोनयन उत्तर प्रदेश पूर्वी प्रांतीय कार्यकारिणी में सदस्य पद पर हुआ है।
राजेश श्रीवास्तव एडवोकेट का मनोनयन क्षेत्रीय मंत्री (गढ़ी क्षेत्र) के पद पर किया गया है इससे पूर्व यह श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला योग केंद्र के केंद्र प्रमुख का दायित्व निर्वहन कर रहे थे।
राजीव मिश्रा एडवोकेट का मनोनयन श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला आदर्श योग साधना केंद्र के केंद्र प्रमुख पद पर किया गया है ।
यह दायित्व उद्घोषणा कार्यक्रम श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला गढ़ी रोड लखीमपुर में आज नरेश चंद्र वर्मा प्रांतीय प्रधान उत्तर प्रदेश पूर्वी, रमेश कुमार वर्मा एडवोकेट जिला प्रधान, शिवराम वर्मा जिला मंत्री की गरिमामई उपस्थिति में एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। नव चयनित पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन व आशीर्वचन, शुभकामनाएं प्रांतीय प्रधान, जिला प्रधान, मंत्री एवं अन्य कई साधक साधिकाओं द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अधिसंख्य साधक साधिकाएं उपस्थिति रहे।
कार्यक्रम में प्रारंभिक योग क्रियाएं व सूर्य नमस्कार एवं अन्य आसन राम बहादुर मित्रा ने तथा कार्यक्रम का संचालन शशिकांत श्रीवास्तव क्षेत्रीय प्रधान/सह मीडिया प्रभारी ने किया।
शांति पाठ जिला मंत्री शिवराम वर्मा ने कराया। मिष्ठान वितरण से कार्यक्रम सधन्यवाद संपन्न हुआ।






_page-0001.jpg)
























Comments