विद्यालय टीपीआरएस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट मोहम्मदी में शिक्षक दिवस बड़े हर्षौल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

लखीमपुर खीरी , 167

मोहम्मदी के प्रतिष्ठित विद्यालय टीपीआरएस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट मोहम्मदी में शिक्षक दिवस बड़े हर्षौल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर उत्कृष्ट कार्यक्रम का  शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण विद्यालय के प्रबंधक श्री आनंद कुमार गुप्ता (एडवोकेट) ने किया तत्पश्चात डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की प्रतिमा पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव जी ने पुष्पार्पण और माल्यार्पण किया विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम कविताएं नृत्य और भाषण प्रस्तुत किये. संस्कृति कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 विज्ञान वर्ग की छात्रा कृतिका गुप्ता व आन्या वर्मा ने किया संवाद नृत्य कक्षा 11 विज्ञान वर्ग की भव्या वर्मा, आन्या वर्मा, कौशिकी शर्मा, कृतिका गुप्ता, मानवी सिंह, मानवी तिवारी, कमल प्रीत, अनुष्का सिंह छात्राओं ने किया/
बच्चों ने अपने प्रिय शिक्षक शिक्षिकाओं की भूमिका निभाकर इस दिन को विशेष बना दिया/ विद्यार्थियों ने शिक्षक शिक्षिकाओं को पुष्प गुच्छ व कार्ड भेंट कर सम्मानित किया
 विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव जी ने अपने उद्बोधन में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के राजनीतिक धर्म पर प्रकाश डालते हुए मैथिलीशरण के निम्न पंक्तियां कहीं राधा कृष्ण राष्ट्रपति तुम हो आज अनन्य जिनके दर्शन से हुई राजनीति भी धन्य कार्यक्रम के संपन्न होने से पहले विद्यालय और आनंद कुमार गुप्ता जी ने गुरु को परिभाषित करते हुए कहां गु अंधकार रू प्रकाश अर्थात अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला शिक्षक की प्रवृत्ति का वर्णन करते हुए कहा शिक्षक ऐसा चाहिए जैसा सूप सुबाह सार सार माहिले थोथा देई उड़ाय वर्तमान समय में लग्नशील शिक्षक चाहिए और जुझारू छात्र रहते हुए बनी को विराम करने के पश्चात समाज शिक्षक शिक्षिकाओं व अन्य कर्मचारियों को पुरस्कार भेंट की/

Related Articles

Comments

Back to Top