*रोडवेज बस अड्डे का प्रतीक्षालय बना पार्किंग का अड्डा*
लखीमपुर खीरी Sep 04, 2025 at 06:20 PM , 138लखीमपुर खीरी। यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए रोडवेज बस अड्डे के प्रतीक्षालय का हाल बेहाल हो गया है। जहां यात्रियों को बैठकर आराम करना चाहिए था, वहीं अब यह जगह वाहनों की पार्किंग में बदल चुकी है।
प्रतीक्षालय में अवैध रूप से खड़ी की जाने वाली गाड़ियां यात्रियों को बैठने की जगह तक नहीं देतीं। मजबूरन यात्री धूप और बारिश में खुले आसमान के नीचे खड़े होकर बसों का इंतजार करने पर विवश हैं।
यात्रियों का कहना है कि इस लापरवाही की वजह से उन्हें भारी असुविधा झेलनी पड़ती है। वहीं, जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी सवाल खड़े करती है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रतीक्षालय को जल्द से जल्द पार्किंग से मुक्त कराया जाए, ताकि यात्रियों को फिर से सुविधाजनक वातावरण मिल सके।






_page-0001.jpg)
























Comments