भू माफिया ने सड़क का खड़ंजा उखाड़कर बेच डाला
लखीमपुर खीरी Sep 04, 2025 at 06:15 PM , 175हरिशंकर मिश्र/सत्यदेव श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। योगी बाबा की सरकार भले ही भू माफियाओं के साथ सख्ती से निपटाने का दावा कर रही हो परंतु इस जिले में भूमाफियाओं का आतंक इतना छाया हुआ है कि गरीब लोगों की जमीन पर कब अवैध तरीके से कब्जा हो जाय पता नहीं है?
मिली जानकारी के अनुसार तहसील सदर लखीमपुर थाना फूलबेहड़ की ग्राम पंचायत सैदीपुर में बाबा का चोला पहने एक भूमाफिया ने गरीबों की जमीन पर कब्जा कर फसल जोत बो रहा है और अभी 2 दिन पहले सार्वजनिक सड़क पर लगा खड़ंजे को दबंग भूमि माफिया उखाड़ ले गया। भू माफिया के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं प्रशासन जानते हुए भी मूक दर्शक की भूमिका निभा रहा है। जानकारी के अनुसार तहसील सदर थाना फूलबेहड़ की ग्राम पंचायत सैदीपुर में बाबा तरुण दास ने दलितों की जमीन हरगांव चीनी मिल से कथित रूप से खरीदी थी जिसका दलितों को पैसा भी नहीं दिया गया। बताया जाता है कि इस तरह बाबा ने अवैध तरीके से फर्जी बैनामा कर कर अपने नाम अपनी पत्नी के नाम बेटे के नाम जमीन पर कब्जा करके अवैध रूप से ग्राम सभा की जमीन पर बाबा ने कब्जा कर लिया है बाबा तरुण दास ने आज से 6 साल पहले ग्राम समाज में लगे हरे भरे पेड़ लगभग 50 पेड़ों को काटकर बेंच डाला। तत्कालीन प्रधान तथा लेखपाल ने जब इसका विरोध किया तो भू माफिया बाबा तरुण दास ने लेखपाल का मुंह बंद कर दिया। तरुणदास बाबा के रूप में दलितों का शोषण करता रहता है तथा वर्तमान समय में भी ग्राम समाज की कई एकड़ जमीन पर कब्जा भी कर रखा है इसके बाद भ्रष्ट बाबा तरुण दास का पेट नहीं भरा तो ग्राम समाज ग्राम पंचायत द्वारा सड़क पर लगाए गए खड़ंजे को भी उखाड़ कर बेंच डाला। चर्चा है कि बाबा तरुण दास बहुरूपिया ने इस तरीके से कई एकड़ जमीन कई जगहों पर बना रखी है। बाबा की जब कोई शिकायत करता है तो उसे बाबा पहले तो गुंडो से पिटवा देता है इसलिए बाबा की कोई शिकायत करने से डरता है।
बताते हैं कि अब गांव की जागरूक महिलाओं ने बाबा के आतंक से छुटकारा पाने के लिए मोर्चा खोलने का मन बना लिया है। मीडिया से बातचीत करते हुए कुछ महिलाओं ने बताया कि बाबा तरुण दास बहुरूपिया की अगर जांच कराई जाए तो बाबा तथा बाबा का परिवार शायद कभी भी जेल से बाहर नहीं निकलेगा।






_page-0001.jpg)
























Comments