कांग्रेस कार्यालय पर हमला लोकतंत्र पर हमला-पंकज

लखीमपुर खीरी , 163

हरिशंकर मिश्र 

लखीमपुर खीरी। 1 सितंबर 2025 कांग्रेस कार्यालय पर हुए हमले के संबंध में कांग्रेस जिला महासचिव देवेंद्र कुमार पंकज ने कहा कि एक सोची समझी रणनीति के तहत भाजपा नेताओं ने महिला भाजपा नेताओं को कांग्रेस कार्यालय भेज कर हमला करवाया हैं महिलाओं के साथ दो-तीन पुरुष भी थे उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी वोट चोरी का राज खुलने के बाद इतना बौखला गई है कि उसे लोकतंत्र की कोई परवाह नहीं है। अंग्रेजों के चंगुल से देश को आजाद करने वाली कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर हमला करके उसने यह साबित कर दिया है कि लोकतंत्र को हम खत्म करके रहेंगे लेकिन कांग्रेस पार्टी ने यह ठाना है कि लोकतंत्र हम बचा के रहेंगे देश की जनता के हक को और लोकतंत्र बचाने के लिए चाहे जो कुर्बानी देनी पड़े कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी हर हाल में देश की जनता की रक्षा करेगी जनता का हक कांग्रेस जनता को दिल के रहेगी भारतीय जनता पार्टी खुलेआम प्रदेश में गुंडाराज चला रही है देश की जनता की समस्याओं पर ध्यान न देकर गुंडाराज कायम करने पर और लोकतंत्र को खत्म करने पर ध्यान दे रही जिसे कांग्रेस पार्टी हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस कार्यालय पर हमला करने वाले भाजपा नेताओं महापुरुषों की तस्वीरों को चकनाचूर कर दिया देश के महान वैज्ञानिक पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीर को पैरों तले रौंदा गया उन्होंने कहा दोषी भाजपा नेताओं पर कार्यवाही में हीलाहवाली हुई तो कांग्रेस पार्टी चक्का जाम पर प्रदर्शन करेगी जिसका जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा।

Related Articles

Comments

Back to Top