चौखड़िया मार्ग पर स्थित स्कूल जाने वाले बच्चों की जिंदगी में खतरा ही खतरा

लखीमपुर खीरी , 229

क्षतिग्रस्त सड़क और दूषित जलभराव से अभिभावक परेशान, प्रशासन मौन

मैगलगंज खीरी। कस्बे से गया चौखड़िया मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों को जोड़ने वाला यह मार्ग जगह-जगह गड्ढों और बारिश के दूषित पानी से लबालब है। इस मार्ग से होकर रोजाना सैकड़ों छात्र-छात्राएं अपने विद्यालय जाते हैं, मगर उन्हें हर दिन जोखिम उठाना पड़ता है।मार्ग पर स्थित मदरसा, संविलयन विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, एस.एस.डी. पब्लिक स्कूल और श्रीपाल सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तक पहुँचने में बच्चों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अक्सर बच्चे सड़क के गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं।बरसात के दिनों में हालात और बिगड़ जाते हैं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से घरों का गंदा पानी सीधे सड़क पर बहता है। सड़क पर हर समय गंदगी और कीचड़ पसरा रहता है।इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले अभिभावक बेहद चिंतित हैं। उनका कहना है कि बच्चों को मजबूरी में खतरे से गुजरकर स्कूल जाना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Related Articles

Comments

Back to Top