10 सदस्यीय पत्रकारों का दल मुख्यमंत्री से मिलने के लिए होगा रवाना

लखीमपुर खीरी , 232

लखीमपुर खीरी। सोमवार 1 सितम्बर को कलेक्ट्रेट से समय प्रातः 10.00 बजे  दस सदस्यीय पत्रकारों का एक दल सीधे मां संकटा मैया का पूजन अर्चन कर उनका आशीर्वाद लेते हुये लखनऊ मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिये रवाना होगा। सदस्यों ने बताया कि मुख्यमंत्री से भेंट करके पत्रकारो का उत्पीडन,और लिखे जा रहे फर्जी मुकदमो पर रोक लगाये जाने की मांग की जायेगी तथा जनपद के विभागो मे व्याप्त भारी भ्रष्टाचार  जैसे,जिला अस्पताल में दसियों साल से जमे डाक्टरो द्वारा दारू पीकर ड्यूटी करना और अस्पताल में हो रही अश्लीलता तथा भारी कमीशन की मरीज को बाहर से दवा लिखे जाने के मामले की साक्ष्यों समेत शिकायत की जाएगी इतना ही नहीं आउटसोर्सिंग नियुक्तियों में भ्रष्टाचार जेएसवाई योजना में भ्रष्टाचार बाढ़ राहत राशि वितरण में भ्रष्टाचार ,बाढ मे भ्रष्टाचार,सरकारी जमीनो पर अवैध कब्जा,तालाब खलिहान की जमीनो पर भूमाफियाओ का कब्जा सहित तमाम अन्य समस्याओ से रुबरू कराते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित कर जाच कराये जाने तथा जांच मे दोषी पाये जाने वाले लोगो के विरूदॄ कार्यवाही किये जाने की मांग की जायेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top