समिति के कर्मचारी पर मारपीट का आरोप पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से लगाई कार्यवाही की गुहार
लखीमपुर खीरी Aug 30, 2025 at 05:30 PM , 173एसडी श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। किसानों को खाद पाने के लिए कर्मचारियों के धक्के खाने पड़ते हैं उसके बाद भी खाद नहीं मिलती है। जिले के विकास खंड फूलबेहड़ के मोजमाबाद किसान सेवा सहकारी समिति सुंदरवल में इन दिनों खाद पाने के लिए किसानों की लंबी लाइन लगती है हद तो तब हुई जब एक महिला किसान को पैसा लेकर बिना खाद दिए ही धक्का देकर के वहां के एक कर्मचारी ने भगा दिया।
इस संबंध में सिकटिहा कुसुमौरी निवासी पीड़ित महिला के पति ने जिलाधिकारी खीरी पुलिस अधीक्षक सहायक निबंधक सहकारी समितियां लखीमपुर खीरी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसकी पत्नी एक सप्ताह पूर्व खाद लेने मौजमाबाद सहकारी समिति सुंदरवल गई थी लंबी लाइन के बाद महिला को टोकन दिया गया टोकन देने के बाद जब काउंटर पर पहुंची तो वहां बैठे कर्मचारी अनुज कुमार ने महिला किसान मीना देवी से खाद के पैसे मांगे तब महिला ने ₹300 दिए दिए बाकी पैसे वापस करने के लिए महिला ने कहा तो उसको अनुज कुमार ने उसे डांटते हुए भगा दिया और पैसे रख लिए खाद भी नहीं दी। पीड़ित महिला ने जब इस संबंध में समिति के सचिव परमानन्द तिवारी से कहा कि साहब अनुज कुमार ने मुझसे खाद के लिए ₹300 लेकर भगा दिया आप मेरे पैसे आप वापस करा दें तब सचिव ने कहा कि हफ्ते भर के बाद आना तब मैं आपका ₹300 वापस कर दूंगा।
पीड़ित महिला अपने पति पिंकू के साथ 28 अगस्त को समिति पर गई तो कर्मचारी अनुज ने कहा कि आप यहां से भाग जाओ नहीं तो हम सब तुम्हारी नेतागिरी ठीक कर देंगे हमारे पति ने इसका विरोध किया तो अनुज कुमार तैश में आकर के हमारे पति के साथ मारपीट पर उतर आया तथा घुटने के ऊपर एक मुक्का मारा इस घटना में पिंकू की पैंट भी फट गई। पीड़ित महिला के पति ने बताया कि यह लोग किसानों को खाद तो कम देते हैं लेकिन हम जैसे गरीबों को सताने में माहिर हैं यहां तक कि मारपीट करने में भी नहीं चूकते। पीड़ित पति ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करते हुए विधिक कार्यवाही की जाने की मांग की है।






_page-0001.jpg)
























Comments