राममंदिर में विराजे विघ्न विनायक एक दर्जन आचार्यो ने वैदिक विधान से किया पूजन श्रीमद् भागवत का हुआ शुभारंभ

लखीमपुर खीरी , 286

 पलिया कलां खीरी। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर गतवर्षों की भांति रामलीला बलिका इंटर कालेज से पूजनोपरांत प्रथम पूज्य श्रीगणेश जी फूलों से सजे वाहन पर सवार होकर  श्रीराम जानकी ठाकुरद्वारा मंदिर को श्रीमद् भागवत पुराण की अगवाई तथा वैदिक आचार्य, पलिया के सैकड़ों गणमान्य नागरिक, बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के एनसीसी बैण्ड और स्काउट-गाइड, तेज महिंद्रा सरस्वती विद्या मंदिर का बैण्ड रामलीला बालिका की छात्राओं के साथ विशाल शोभा यात्रा मेला रोड,स्टेशन रोड माल गोदाम रोड होते हुए नगर पालिका रोड से रामजानकी ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंची, जहां नारियल फोड कर बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजेश "भारतीय" व तेज पाल सिंह"बिल्लू ने संयुक्त रूप से स्वागत कर गणेश जी का वैदिक मंत्रो से पूजन कराया।   
    नगर के विद्वान आचार्य वेदप्रकाश मिश्र"व्यास जी" व वैदिक मण्डल की टीम ने विधि-विधान से पूजन किया इस अवसर पर चौधरी तेज पाल‌ सिंह,राजेश कुमार "भारतीय", विशाल  अवस्थी,रमेश गुप्ता शिवम् स्वीट, शिव मंगल गुप्ता, प्रेम प्रकाश पाण्डेय, जयगोविंद वर्मा,राजेंद्र प्रसाद गुप्ता,निरंकार प्रसाद बरनवाल, यूवा नेता रवी गुप्ता, उमा शंकर मिश्र,सक्षम शुक्ला,जगत नारायण मिश्रा,राकेश मिश्रा,ठाकुर महेंद्रसिंह, संजीव वर्मा "शेरा", विश्वकांत त्रिपाठी,समेत मे नगर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
शोभायात्रा में वृंदावन से पधारे कथा व्साय दीपक शास्त्री, वैदिक आचार्य वेद प्रकाश मिश्रा "व्यास जी",श्याम जी शास्त्री ,शुक्ल,राहुल शास्त्री,दीपक शास्त्री ,विपिन तिवारी शास्त्री,सहित वैदिक आचार्य मंडल की टोली डेढ़ दर्जन से अधिक गणवेश द्वारी वैदिक बाह्मण वह संस्कृत गुरुकुल के बटुक बहुत ही सोभाय मान लग रहे थे। साथ ही सैकड़ों महिला पुरुष व बालिकाएं मौजूद रही। शोभा यात्रा के दौरान शिवम् स्वीट द्वारा सभी लोगों को जलपान कराया गया, सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से कोतवाली पुलिस,सब इंस्पेक्टर रामजीत यादव दलबल के साथ पूरी यात्रा के दौरान मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top