*सीएम डैशबोर्ड व सीएमआईएस पोर्टल पर प्रदर्शित विकास कार्यों की सीडीओ ने की गहन समीक्षा, दिए निर्देश*

लखीमपुर खीरी , 119

लखीमपुर खीरी 22 अगस्त। जिले में संचालित विकास कार्यों और योजनाओं की रफ्तार को और तेज करने के उद्देश्य से सीडीओ अभिषेक कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में सीएम डैशबोर्ड व सीएमआईएस पोर्टल पर प्रदर्शित सूचनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने विभागवार आंकड़ों की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी योजनाओं की जानकारी समय से और शुद्ध रूप में पोर्टल पर अपडेट की जाए।

उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर सीधे सीएमआईएस पोर्टल और सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से योजनाओं की निगरानी की जा रही है, ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सीडीओ ने निर्देश दिए कि जिन विभागों की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है, वे तुरंत सुधारात्मक कदम उठाएं और पोर्टल पर अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराएं।

सीडीओ ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक दशा में सीएम डैशबोर्ड पर आंकड़ों को अद्यतन रखा जाय, ताकि जिले की रैंक प्रभावित न होने पाये। समीक्षा के दौरान सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लोग अपने-अपने विभागों की सीएम डैशबोर्ड से संबंधित कार्यो, योजनाओं की बराबर समीक्षा करते रहें, ताकि सीएम डैशबोर्ड पर विभाग की रैंकिंग खराब न होने पाए, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। संबंधित विभाग सीएम डैशबोर्ड को गंभीरता से लें। सभी विभाग छोटी से छोटी कमी पर ध्यान देते हुए अपनी रैंकिंग में सुधार लाएं।

*कार्मिक भी लगवाएं सोलर, पाएं सब्सिडी का लाभ : सीडीओ*
सीडीओ अभिषेक कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे भी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि कार्मिक अपने घरों पर सोलर पैनल लगवाकर न केवल ऊर्जा की बचत करें, बल्कि सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी का फायदा भी प्राप्त करें। सीडीओ ने बताया कि यह योजना आमजन से लेकर सरकारी कर्मचारियों तक सभी के लिए लाभकारी है।

*फैमिली आईडी अभियान में लाएं तेजी : सीडीओ*
सीडीओ अभिषेक कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फैमिली आईडी अभियान को और गति दी जाए। आमजन के साथ-साथ सभी कार्मिकों का फैमिली आईडी बनवाना अनिवार्य है। सीडीओ ने बीएसए को खासतौर पर निर्देश दिए कि शिक्षकों को जागरूक किया जाए और प्रत्येक शिक्षक का फैमिली आईडी बनवाना हर हाल में सुनिश्चित कराया जाए।

इनकी रही मौजूदगी : पीडी एसएन चौरसिया, डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, डीएसटीओ अरविंद कुमार सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top