नवजात की मौत के मामले में गोलदार अस्पताल को किया सील जिला प्रशासन फर्जी अस्पतालों पर मौन क्यों?

लखीमपुर खीरी , 118

लखीमपुर खीरी जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी ने महेवागंज स्थित गोलदार अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत के मामले में अस्पताल को सील करवा दिया है । मामले की गहनता से जांच की जा रही है।पूरे जिले में फर्जी अस्पतालों की बाढ़ है। सीएमओ व जिला प्रशासन फर्जी अस्पताल के मामले में मौन है । तूल पकड़ता है तब  दिखावा के लिए कार्यवाई होती है।  डीएम ने इस मामले में प्रसूता के इलाज के खर्च की जिम्मेदारी भी  ली। बता दें कि पीड़ित परिजन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई थी।

 एसडीएम सदर ने  लापरवाह गोलदार अस्पताल पहुंचे। अस्पताल को तत्काल सील करने के निर्देश दिये। साथ ही मामले की गहनता से जांच के निर्देश दिये।  अस्पताल में भर्ती मरीजों को जिला महिला अस्पताल शिफ्ट किया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top