*आबकारी निरीक्षक प्रभात तिवारी अवैध कच्ची शराब माफियाओं के लिए बने काल*

लखीमपुर खीरी , 204

*निघासन खीरी*
*जिलाधिकारी व जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह के निर्देशन आबकारी निरीक्षक प्रभात तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में आबकारी विभाग की टीम क्षेत्र नंबर तीन लगातार अवैध कच्ची शराब बनाने व बेंचने वालों के लिए काल बने जिससे अवैध कच्ची शराब बनाने व बेंचने वाले माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ हैं,बोझिया थाना पढ़ुआ, चक्करपुर थाना तिकुनियां आदि क्षेत्रों में ताबड़तोड़ दबिश देकर 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 500 लीटर लहन चढ़ी भट्टियों व इसमें प्रयुक्त होने वाले बर्तनों को तहस-नहस कर एक अभियोग पंजीकृत किया गया,इस दौरान आबकारी सिपाही मुलायम सिंह यादव उमेश कुमार आदि मौजूद रहे*

Related Articles

Comments

Back to Top