सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज लखीमपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया.

लखीमपुर खीरी , 184

लखीमपुर-खीरी 14 अगस्त  सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज लखीमपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया. 
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शिप्रा बाजपेई ने बताया की किस प्रकार हमारे देश को अंग्रेजों एवं उस समय के नीति नियंताओ द्वारा दो भागों में बाँट दिया गया. विस्थापित हुए परिवार के सदस्यों को निर्ममतापूर्वक मार डाला गया, बहू-बेटियों को अपमानित किया गया, उनके घरों को जला दिया गया.
भारत विभाजन की विभीषिका के दौरान विस्थापित परिवारों के सदस्यों द्वारा उस त्रासदी के दौरान प्राणोत्सर्ग करने वालों की याद में दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं.

Related Articles

Comments

Back to Top