कीचड़ बरसात के बाद भी नहीं रुका बहनों के उत्साह रक्षाबंधन का त्योहार आज
लखीमपुर खीरी Aug 09, 2025 at 06:10 AM , 163धौरहरा/लखीमपुर। श्रावण पूर्णिमा में मनाया जाने वाला त्योहार रक्षाबंधन 9 अगस्त शनिवार को मनाया जाएगा जिसके लिए रंग बिरंगी राखी की दुकानों के साथ तरह तरह की मिठाई की दुकानें क्षेत्र के विभिन्न कस्बा चौराहों से लेकर गांवों तक सजी हुई हैं। त्योहार को लेकर बाजारों में भारी गहमागहमी भी है। हालांकि इधर कई दिन से हो रही बरसात ने त्यौहार का मजा थोड़ा बहुत किरकिरा तो कर दिया है लेकिन फिर भी बाजारों में अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के लिए कही भी खाकी वर्दी नहीं दिखाई पड़ी।
जैसा कि ज्ञातब्य है कि भाई बहन के अटूट विश्वास व श्रद्धा का त्योहार रक्षाबंधन शनिवार 9 अगस्त को होने के चलते बाजारों में भारी संख्या मे भीड़ उमड़ रही है। सरकार ने भी इसमें सहयोग करते हुए बहनों के लिए रोडवेज बस की यात्रा दो दिनों के लिए फ्री कर दी है। रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए अपने भाईयों के लिए बहनें अपनी पसंद की राखी व मिठाई और स्वयं की खरीददारी करने हेतु बाजार में भारी भीड़ उमड़ रही है। त्योहार के उत्साह का अंदाजा तो इसी से लगाया जा सकता है कि बरसात कीचड़ भी इसे रोकने में कामयाब नहीं हुई। कस्बा धौरहरा व इलाके की अन्य बाजारों में काफी भीड़ है। लेकिन इस भारी भीड़ में पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी कही नहीं दिख रही है। फिलहाल बाजार में रंग बिरंगी राखियों की दुकानों के साथ ही मिठाईयों की दुकानो पर भारी भीड़ है।






_page-0001.jpg)
























Comments