पुरोहितो ने सावन माह मे होने बाली समस्याओ को विधायक के सामने रख्खा।
लखीमपुर खीरी Aug 08, 2025 at 05:28 PM , 143पुरोहितों ने समस्याओ को अतिशीघ्र ही दूर करने के लिये विधायक ने दिया आश्वासन।
गोला गोकर्णनाथ खीरी।
गोला तीर्थ पुरोहित सीमित के अध्यक्ष अशोक जोशी ने समस्त सीमित पदाधिकारियों के साथ गोला विधायक अमन गिरी के तीर्थ आवास पर जाकर ,समस्त सीमित पदाधिकारियों के साथ पुरोहितों की समस्याओं से अवगत कराया, जिसमे श्रावण मास में उच्च अधिकारियों की बैठक की सूचना भी सीमित को नही दी गयी जिससे वह अपनी समस्यायो से अधिकारियों को अवगत कराते तीर्थ परिसर जो पुरोहितों के बैठने एव तीर्थ यात्रियों के पूजन अर्चना की जगह होती है उन घाटो के सामने कुछ अराजक तत्वो ने अपनी दुकाने लगा दी जिस पर तीर्थ पुरोहितों के विरोध करने पर लडाई झगडे पर अमादा हो गये इस पर भी प्रशासन की और से कोई ध्यान नही दिया गया पुरोहितों को अपने दैनिक कार्यो के लिए भी पुलिस प्रशासन के द्रारा परेशानी उठानी पडी,तीर्थ परिसर को चारो तरफ से बन्द कर दिया ,जिससे तीर्थ यात्रीयो को मार्जन,एव पूजन करने के लिए परेशान होना पडा इस तरह की समस्याओं के निवारण के लिए विधायक ने आश्वासन दिया,,पुरोहित सीमित के अध्यक्ष अशोक जोशी ने समस्त पुरोहितों को आश्वासन दिया है कि भविष्य में यदि अधिकारियों के द्रारा पुरोहित सीमित की अनदेखी की गयी तो समस्त पदाधिकारी मा0 मुख्यमंत्री महोदय जी के पास जाकर अपनी समस्यायो से अवगत करायेगे, इस अवसर पर अशोक जोशी गोला तीर्थ पुरोहित, पं कृष्ण कुमार, पं,दीनानाथ, पं सुनील कुमार शास्त्री, पं संजय कुमार ,पं मनोज कुमार, पं श्यामू शास्त्री, पं कृष्ण कुमार भट्ट, पं शिव शंकर भट्ट, पं मुन्नालाल एव अन्य पुरोहित सामिल हुऐ।






_page-0001.jpg)
























Comments