स्नातकों को मतदाता बनाने का सपा का कार्यक्रम जारी

लखीमपुर खीरी , 142

सुनील शर्मा 

लखीमपुर खीरी l स्नातकों को मतदाता बनाने के लिए समाजवादी पार्टी का अभियान जारी है l पीडीए की बैठकों को आयोजित कर उनके अधिकारों के लिए जागरूक किया जा रहा है  उक्त उदगार समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने लोहिया भवन में पार्टी की मासिक बैठक में व्यक्त किए, उन्होंने कहा कि स्नातकों को मतदाता बनाने के लिए आवेदन पत्र सभी को दे दिए गए हैं  , यदि कोई व्यक्ति आवेदन पत्र लेना चाहते हैं तो वह पार्टी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं l उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता इस सरकार से त्रस्त आ चुकी है और वह इस सरकार से छुटकारा चाहती है, प्रदेश में क़ानून व्यवस्था ध्वस्त है, जनपद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है, किसानों को खाद नहीं मिल रही है, किसानों पर लाठियां चलाकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है, सरकार नाम की कोई चीज़ नहीं रह गई है,नौकरशाही हावी है इसलिए जनता अब इस सरकार को हटाना चाहती है,लोग समाजवादी पार्टी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है l सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करे, उन्होंने दावा किया कि 2027 में प्रदेश में अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी l बैठक में पूर्व एम पी दाऊद अहमद पूर्व विधायक आर एस कुशवाहा, पूर्व ज़िला अध्यक्ष अनुराग पटेल, मो कय्यूम खान,सुनील लाला,  रामसरन, अंसार महलूद, शेरू भइया, सांसद उत्कर्ष वर्मा प्रतिनिध अशोक वर्मा, प्रतिन्द्र सिंह कक्कू, अमित वर्मा, संजय वर्मा, राजेंद्र सिंह, प्रख्याति खरे, भंडारी यादव, वीरेन्द्र वर्मा वीरू, तृप्ति अवस्थी रियाजुल्लाह खान, भूपेंद्र सिंह आदि ने अपने विचार रक्खे l इस अवसर पर सपा नेताओं में रघुवीर सिंह यादव, जावेद अख्तर, फुरकान अंसारी, सईद अंसारी, सोहराब गौरी, त्रिलोक सिंह, अजय सिंह, अशोक वर्मा गोला आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top