*_किसानों का हित, हमारी प्राथमिकता :- विशाल सिंह_*
लखीमपुर खीरी Aug 07, 2025 at 04:52 PM , 210*_"(कृभको) प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र महेवागंज में बराबर खाद वितरण से किसानों को मिल रही राहत"_*
*_खाद की किल्लत के बीच राहत बना (कृभको) भारती सेवा केन्द्र महेवागंज!_*
*__"किसानों को मिल रही उचित दर पर यूरिया, अन्य जगहों पर भटकने को मजबूर"_*
*_जिले में यूरिया की किल्लत के होते भी (कृभको) कृषक भारती सेवा केन्द्र महेवागंज किसानों को मुहैया करवा रहा खाद_*
लखीमपुर-खीरी।
पूरे क्षेत्र में खाद की किल्लत को लेकर पूरे इलाके में किसान जूझ रहा है कई जगहों पर उन्हें घंटों लाइन में लगने व इधर-उधर भटकने को मजबूर है इसी समस्या को लेकर प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र (कृभको) कृषक भारती सेवा केन्द्र महेवागंज में किसानों को लगातार खाद देकर किसानों को डूबते हुए तिनके के समान मिशाल पेश की है वहीं भीड को देखते हुए महेवागंज पुलिस व प्रशासन की देख रेख में किसानों को यूरिया 266.50 रुपए में बांटा गया, जिससे, किसानों को खुशी है, टोकन के जरिए यूरिया सभी को शांति पूर्वक उपलब्ध हो रही है ।
(कृभको) कृषक भारती सेवा केन्द्र महेवागंज पर किसानों के लिए राहत का केंद्र बन गया।
केन्द्र प्रभारी विशाल सिंह ने बताया कि हमारे यहां नियमानुसार यूरिया खाद का वितरण निर्धारित मूल्य 266.50 पर किया जा रहा है। हमारे यहां निरंतर बराबर गाड़ी आ रही है।
इसी प्रकार किसानों का शांतिपूर्ण का सहयोग मिलेगा तो किसानों को कोई दिक्कत नहीं होगी। बराबर खाद आती रहेगी और किसानों को बराबर वितरण किया जाएगा।
*_क्या बोले किसान!_*
दोनवापुर निवासी लालता प्रसाद ने बताया कि यहां जब से खाद आई है तब से खाद बीच,बीच में मिलती रही है और किसानों को सहूलियत हो रही है यहा किसी तरह का दबाव नहीं है।
वही पिपरिया निवासी छत्रपाल ने बताया कि भी पैक्स पर भीड़ के कारण समय जरूर लगा लेकिन उचित रेट में यूरिया सभी को टोकन के हिसाब से मिल रही है।
शीतलापुर निवासी चरनजीत सिंह, युवराज सिंह, लघु प्रीति सिंह ने बताया कि खाता धारकों के साथ साथ अन्य किसानों को भी एक या दो बोरी उचित रेट में बराबर मिल रही है।
वही दोनवापुर निवासी रामचंद्र ने बताया कि कि भीड़ जरूर थी, लेकिन उचित मूल्य पर खाद मिल गई। किसान ने बताया कि "कम से कम यहां खाद तो मिल रही है वैसे तो लोग दूर-दूर तक भटक रहे थे फिर भी खाद नहीं मिलती थी यहां खाद मिलने से राहत मिली है।
वही भानू वर्मा, विनय,कुनाल दया कांत, मौलाना युनूस समेत दर्जनों किसानों ने बताया कि इस (कृभको) कृषक भारती सेवा केन्द्र महेवागंज से पूरे क्षेत्र के किसानों को राहत मिल रही है। यहां जिस प्रकार यूरिया खाद आती रही है बराबर वितरण किया जा रहा है भीड़ भाड़ के करण थोड़ी बहुत कठिनाई हो रही है लेकिन टोकन के हिसाब से उचित रेट में सभी को यूरिया मिल रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments