पीएम रिपोर्ट के अनुसार करंट से हुई चीनी मिल मजदूर की मौत

लखीमपुर खीरी , 342

पलियाकलां खीरी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि करंट लगने से मजदूर की मौत हुई। अपनी आकर्मन्यता एवं लापरवाही को छुपाने के लिए चीनी मिल के जिम्मेदार अधिकारी मजदूर की मौत को हार्ट अटैक साबित करने पर तुले थे एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी मजदूर की संदिग्ध मृत्यु दर्शाकर गुमराह कर रहे थे। बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल में काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से हुई मृत्यु का मामले में मृतक के परिजनों ने मिल के अधिकारियों पर बगैर समुचित सुरक्षा संसाधनों के जबरन बिजली का तार वेल्डिंग मशीन में मजदूर से जुड़वाने का आरोप लगाया। मिल प्रबंधन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते तो गरीब मजदूर की जान बच सकती थी। 
मिल रही जानकारी के अनुसार मिल प्रबंधन द्वारा मजदूर की मौत पर पर्दा डालने के लिए ₹ 50000 नगद एवं संबंधित ठेकेदार द्वारा ₹10000 नगद देकर पीड़ित मजदूर के परिजनों का मुंह बंद कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top