*लखीमपुर खीरी में 'सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह' आयोजित, आकांक्षा हाट भी बना आकर्षण का केंद्र*
लखीमपुर खीरी Aug 02, 2025 at 10:29 AM , 147*धौरहरा-बॉकेगंज ब्लॉकों के फ्रंटलाइन वर्कर्स हुए सम्मानित*
लखीमपुर खीरी । नीति आयोग भारत सरकार के निर्देशन में शुक्रवार को आईटीआई परिसर में "सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह" एवं "आकांक्षा हाट" का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में धौरहरा व बॉकेगंज विकासखंडों के फ्रंटलाइन वर्कर्स को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
धौरहरा विकासखंड ने स्वास्थ्य, पोषण, कृषि व सामाजिक विकास से जुड़े छह इंडीकेटर्स में लक्ष्य प्राप्त किया, वहीं बॉकेगंज ने तीन इंडीकेटर्स में बेहतर प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि के लिए दोनों विकासखंडों के कर्मठ कार्मिकों को समारोह में प्रशस्ति पत्र और पदक प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि विधायक सदर योगेश वर्मा और विधायक धौरहरा विनोद शंकर अवस्थी ने समारोह में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए योजनाओं को पारदर्शिता के साथ जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर लगाए गए आकांक्षा हाट में स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। कार्यक्रम का उद्देश्य 'Vocal for Local' को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, डीडीओ गजेंद्र सिंह, पीडी एसएन चौरसिया, बीएसए प्रवीण तिवारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार जितेंद्र कुमार, डीएसटीओ अरविंद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments