पलिया का युवक ब्राउन शुगर के साथ नेपाल में गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी , 130

लखीमपुर खीरी। पलिया का युवक ब्राउन शुगर के साथ नेपाल में गिरफ्तार।पलिया कलां के चमन चौराहा निवासी अरुण गुप्ता के पुत्र को नेपाल पुलिस ने धनगढ़ी में ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। युवक पर मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने का आरोप है।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद हुई है। इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर गौरीफंटा थाना क्षेत्र के ग्राम बनगवां का नाम सामने आया है, जो नशे के अवैध कारोबार का अड्डा बनता जा रहा है।

सीमा पर बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सख्त कदम उठाने की ज़रूरत है।

Related Articles

Comments

Back to Top