साइबर ठगों से सावधान रहें किसान : एई लघु सिंचाई

लखीमपुर खीरी , 131

विभाग से किसानों को ना कोई फोन किया जाता है ना किसी प्रकार का पैसा मांगा जाता है

लखीमपुर खीरी। लघु सिंचाई विभाग में विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन करने वाले किसान सतर्क रहें। उनके पास अज्ञात नम्बरों से फोन काल आ रहीं हैं। काल करने वाले योजना में चयनित होने की जानकारी देकर गूगल पे व फोन पे आदि के माध्यम से पैसा जमा करने के लिए कह रहे हैं। विभाग की तरफ से इस तरह किसी की फोन काल नहीं की जाती है और न ही इस तरह पैसा जमा कराया जाता है। 

लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियन्ता श्याम सुन्दर ने बताया कि ऐसे ठगी करने वाले लोग किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं तथा कुछ बिचौलिए गांव-गांव घूमकर बोरिंग कराने के नाम पर भोले-भाले किसानों से ठगी करते हैं। लघु सिंचाई विभाग में योजनाओं के लिए केवल आनलाइन आवेदन होते हैं और आनलाइन ही किसानों का चयन किया जाता है। इसलिए किसानों को इस प्रकार की फोन कॉल पर व तथाकथित दलालों से बिल्कुल सतर्क रहना चाहिए और किसी भी प्रकार की कोई लेनदेन नहीं करना है।

Related Articles

Comments

Back to Top